हमारे देश में जब भी कोई लड़का या लड़की MBA करने की सोचता है, तो पूरे खानदान का पहला सवाल यही होता है- "भैया, प्लेसमेंट कैसा है? कितने का पैकेज मिलेगा?" बात सही भी है, लाखों रुपये की फीस लगाने के बाद हर कोई तुरंत रिटर्न चाहता है। लेकिन बॉस, क्या आपने कभी सोचा है कि पहली नौकरी मिलने के बाद असली जिंदगी में क्या होता है? क्या वो स्टूडेंट 5 या 10 साल बाद भी उसी रफ्तार से आगे बढ़ पाता है? इसी बात को समझने के लिए 'जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट' (Jaipuria Institute of Management) ने एक बेहद दिलचस्प स्टडी की है, जिसे नाम दिया गया है- 'Alumni Tracer Study'। इसके चौंकाने वाले नतीजे बताते हैं कि करियर की असली रेस कॉलेज प्लेसमेंट के बाद शुरू होती है और उसमें जयपुरिया के छात्र काफी आगे निकल रहे हैं।
प्लेसमेंट तो बस शुरुआत है, असली तरक्की तो 2 साल बाद दिखती है!
अक्सर मैनेजमेंट संस्थानों की कामयाबी को सिर्फ इस बात से आंका जाता है कि पहले दिन कौन सी कंपनी आई और उसने क्या पैकेज दिया। लेकिन इस एलुमनाई ट्रेसर स्टडी ने कहानी का दूसरा और सबसे अहम पहलू सामने रखा है।
आइए सीधे आंकड़ों पर नजर डालते हैं कि आखिर माजरा क्या है:
- 76.1% को मिला तगड़ा प्रमोशन: जयपुरिया से पढ़ाई पूरी करने वाले 76.1% पूर्व छात्रों को नौकरी जॉइन करने के महज दो साल के भीतर ही पहला बड़ा प्रमोशन या करियर ग्रोथ हासिल हो गई।
- हर दूसरा पूर्व छात्र बना बॉस: जिन पूर्व छात्रों को कॉर्पोरेट जगत में 10 साल या उससे ज्यादा का अनुभव हो चुका है, उनमें से लगभग 50% लोग आज जनरल मैनेजर (GM) और वाइस प्रेसिडेंट (VP) जैसे सीनियर लीडरशिप पदों पर बैठे हैं।
ये आंकड़े साफ करते हैं कि जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट का काम केवल छात्रों को नौकरी की दहलीज तक पहुंचाना नहीं है, बल्कि उन्हें इस काबिल बनाना है कि वे तेजी से सीढ़ियां चढ़ते हुए सीधे बोर्डरूम तक का सफर तय कर सकें।
राजस्थान के स्टूडेंट्स के लिए घर बैठे 'ग्लोबल' बनने का मौका
राजस्थान के छात्रों और उनके पेरेंट्स के लिए यह एक बड़ी राहत और गर्व की बात है। उन्हें ग्लोबल लेवल की मैनेजमेंट एजुकेशन और करियर के शानदार अवसर पाने के लिए अपना राज्य छोड़कर दूर जाने की जरूरत नहीं है।
जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट का जयपुर कैंपस इसका सबसे बड़ा सबूत है।
क्यों खास है जयपुरिया जयपुर कैंपस?
यह राजस्थान के उन गिने-चुने (सिर्फ दो) मैनेजमेंट संस्थानों में से एक है, जिसके पास प्रतिष्ठित AACSB एक्रेडिटेशन और साथ ही NIRF रैंकिंग दोनों मौजूद हैं। यह क्रेडेंशियल इस बात की गारंटी है कि यहां की पढ़ाई का स्तर इंटरनेशनल लेवल का है।
इस संस्थान की ताकत का अंदाजा आप हालिया बैच के छात्रों की सफलता से लगा सकते हैं:
- 2024–26 बैच की छात्रा खुशी सोनी को सीधे Deloitte जैसी दिग्गज कंपनी में जॉब मिली है। खुशी का मानना है कि कॉलेज में होने वाले प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्री इंटरेक्शन ने उन्हें कॉर्पोरेट वर्ल्ड के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया।
- इसी तरह, इसी बैच के वेदांश राठी ने दुबई में Landmark Group के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया है। यानी जयपुर की क्लासरूम से सीधे ग्लोबल उड़ान!
जयपुर से निकले और दुनिया भर के बोर्डरूम पर छा गए
यह कोई तुक्का नहीं है कि जयपुरिया के छात्र इतनी बड़ी कंपनियों में ऊंचे पदों पर हैं। एलुमनाई ट्रेसर स्टडी में कुछ ऐसे नाम सामने आए हैं, जो आज दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित कंपनियों में लीडरशिप रोल प्ले कर रहे हैं:
- विजय साधनानी: असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (AVP), HSBC
- गुंजन जैन: वाइस प्रेसिडेंट (VP), BlackRock
- अपूर्व सोगानी: असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (AVP), Citibank
- प्रेरणा भदानी: एसोसिएट डायरेक्टर, UBS
आखिर जयपुरिया के छात्र कैसे बनते हैं लीडर? जानिए वो 'सीक्रेट फॉर्मूला'
सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर जयपुरिया इंस्टीट्यूट में ऐसा क्या खास है जो यहां के छात्र इतनी तेजी से ग्रो करते हैं? इसका जवाब है- रट्टा मार पढ़ाई से इतर छात्रों की ओवरऑल पर्सनैलिटी पर काम करना। इसके लिए कॉलेज ने खास टूल्स तैयार किए हैं:
- लीडरशिप लैब (Leadership Lab): यह लैब छात्रों को असली दुनिया की व्यावसायिक चुनौतियों और मुश्किल हालातों से निपटने की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देती है।
- 4D रिसेट जर्नल (4D Reset Journal): यह एक अनोखी पहल है जो छात्रों में खुद को जानने (Self-Awareness), मुश्किलों से उबरने की क्षमता (Resilience) और हालात के हिसाब से सही फैसले लेने की कला विकसित करती है।
बड़ी कंपनियों का अटूट भरोसा और बेहतरीन पैकेज
जब कॉलेज में इतनी कड़ाके की ट्रेनिंग होगी, तो देश-विदेश की बड़ी कंपनियां खिंची चली आएंगी ही। जयपुरिया के अलग-अलग कैंपसों में हायरिंग के लिए आने वाली टॉप कंपनियों में Deloitte, BlackRock, Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank, Aditya Birla Capital, Colgate-Palmolive, TVS Motor, Jio-bp, The Times of India और JK Cement जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।
अगर पैकेज की बात करें, तो साल 2025 में संस्थान का हाईएस्ट पैकेज 36 लाख रुपये सालाना तक पहुंचा था, वहीं साल 2026 के ग्रेजुएट होने वाले छात्रों के लिए अब तक का सबसे बड़ा पैकेज 24.11 लाख रुपये सालाना रहा है। ये नंबर बताते हैं कि मार्केट में जयपुरिया के ग्रेजुएट्स की कितनी तगड़ी डिमांड है।
करियर को नया आसमान देने का सुनहरा मौका: एडमिशन जारी हैं!
हाल ही में जयपुरिया जयपुर के दीक्षांत समारोह के बाद लगभग 300 नए युवा प्रोफेशनल्स ने कॉर्पोरेट की दुनिया में कदम रखा है। अगर आप भी अपने करियर को इसी तरह की मजबूत उड़ान देना चाहते हैं, तो देर मत कीजिए।
PGDM/MBA 2026–28 बैच के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है:
- नया बैच शुरू होने की तारीख: 29 जून 2026
- स्वीकृत एंट्रेंस एग्जाम्स: CAT 2025 | XAT 2026 | CMAT | MAT | GMAT
अगर आप भी सिर्फ पहली नौकरी नहीं, बल्कि जीवनभर की तरक्की का मजबूत बेस तैयार करना चाहते हैं, तो आज ही अप्लाई करें और अपने सपनों को हकीकत में बदलें!

