तकनीकी दुनिया: हैरी पॉटर की किताबें या फिल्में देखी हैं? अगर हां, तो टॉम रिडल की उस जादुई डायरी को भला कौन भूल सकता है, जिसमें लिखने पर सामने से खुद ब खुद जवाब आने लगते थे? वो डायरी जो अपने आप में एक किरदार थी! अब सोचिए, अगर आपकी किसी गैजेट में यही मैजिक सच हो जाए, तो कैसा रहेगा? जी हां, बिल्कुल यही हुआ है. एक डेवलपर ने ऐसा AI टूल बना दिया है जो आपके ई-रीडर को टॉम रिडल की डायरी में बदल देता है. ये न सिर्फ कमाल का लगता है, बल्कि टेक की दुनिया में एक नए और शानदार एक्सपीरियंस की शुरुआत भी है.
ये कोई सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है. कनाडा के एक डेवलपर, मैक्सिम रिवेस्ट ने हैरी पॉटर के इस जादुई कॉन्सेप्ट को असलियत में बदल दिखाया है.
उन्होंने 'रीमार्केबल पेपर प्रो' नाम के ई-रीडर के लिए एक AI मॉड बनाया है, जो 'टॉम रिडल की डायरी' की तरह काम करता है. उन्होंने इस जादू को रचने के लिए क्लाउड फेबल 5 (Claude Fable 5) नाम के AI का इस्तेमाल किया है.
इसका नतीजा देखकर तो हैरी पॉटर के फैंस तो खुश होंगे ही, साथ ही टेक लवर्स भी हैरान रह जाएंगे.
🔥 इसे भी पढ़ें : निन्टेंडो स्विच 2 में अब खुद बदल सकेंगे बैटरी, यूरोप में नए नियम
आखिर ये जादुई डायरी काम कैसे करती है?
जैसा कि किताबों और 2002 की फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द चैंबर ऑफ सीक्रेट्स' में दिखाया गया था, ठीक वैसे ही ये 'रिडल' नाम का टूल काम करता है. आप अपने ई-रीडर की स्क्रीन पर स्टायलस की मदद से कोई मैसेज लिखते हैं.
फिर बस कुछ देर का इंतज़ार, और आपका लिखा हुआ मैसेज धीरे-धीरे स्क्रीन से गायब हो जाता है. इसके कुछ ही पलों बाद, एक एनिमेटेड कर्सिव फॉन्ट में जवाब स्क्रीन पर दिखने लगता है.
ये फॉन्ट ठीक वैसा ही लगता है, जैसा टॉम रिडल अपनी डायरी में लिखता था. ऐसा महसूस होता है जैसे किसी दूसरी दुनिया से कोई आपको जवाब दे रहा हो.




































